Breaking
Mon. Mar 16th, 2026

हरिना गांव में हादी बोंगा( सरहुल पूजा) धूमधाम से मनाया गया।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हरिना गांव में, गांव के आदिवासी भूमिज समाज के लोगों के द्वारा हादी बोंगा,,(,सरहुल पूजा ‌‌,), धूमधाम से मनाया गया। इस सरहुल पूजा में गांव के नाया मंगल सरदार एवं देवरी के द्वारा विधि विधान के साथ गांव के जायरा स्थल में साल वृक्ष के नीचे अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना किया गया , साथ हि गांव समाज में सुख, शांति,, समृद्धि एवं अच्छी फसल के लिए आराधना किया गया। बही हादी बोंगा,,( सरहुल पूजा,), के साथ धान मुट का भी शुभारंभ किया गया ओर गांव के किसानों का धान बुनाई के लिए शुरूआत किया गया। इस दौरान अतिथि की रूप में मुखिया सरस्वती मुर्मू, गांव के प्रधान बजरंगी दंडपाट, सिद्धेश्वर सरदार, हरीश भूमिज, विभीषण , जयपाल सिंह सरदार,एवं अन्य उपस्थित होकर हादी बोंगा,,( सरहुल पूजा )में शामिल हुए। सरहुल पूजा आदिवासी भूमिज समाज के लिए प्राचीन काल से ही यह रूढी परंपरा प्रचलित में है, जो आज हरिना गांव के हादी बोंगा,, (सरहुल पूजा),, स्थल पर आदिवासी भूमिज समाज के लोग एवं श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाया। सरहुल पूजा के उपरांत नाया को दारम कर पूजा स्थल से उनके अपने घर तक पहुंचाया गया। जीसके पश्चात बनाया गया सुसुन अखाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए हादी सुसुन नित्य दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में, मांदर- नगाड़े के साथ, अपनी संस्कृतिक नित्य प्रस्तुत कर अखाड़ा का शोभा वर्धन किया ओर साथ में सांस्कृतिक परंपराओं को कायम रखा। मौके पर हातू सरदार- अचिन्त सरदार, देवरी सुमन सरदार, राम सरदार, संजीत सरदार, क्षितिज सरदार ,भरत सरदार, सनातन सरदार जोगिंदर सरदार, आकाश सरदार, विशाल सरदार, शिवा सरदार, रमानी सरदार, मीनू सरदार, सविता सरदार, सोमवारी सरदार, बसंती सरदार, गुरुवारी सरदार मालती सरदार, मेंजाति सरदार ,अलादीन सरदार आदि उपस्थित रहे

वाईट—जयपाल सिंह सरदार।

वाईट—, सिद्धेश्वर सरदार।

Related Post