Breaking
Mon. Mar 16th, 2026

साकची धालभूम क्लब मैदान में मंगलवार को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, 20वां वार्षिक महोत्सव आयोजित

जमशेदपुर: श्री जीण माता परिवार, जमशेदपुर की ओर से 20वां वार्षिक महोत्सव मंगलवार, 17 मार्च को साकची स्थित धालभूम क्लब मैदान (अग्रसेन भवन के सामने) में धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर संस्था के सदस्यों के सहयोग से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महोत्सव के तहत कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा। मंगलवार दोपहर 3 बजे से मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ होगा, जिसमें 1500 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका विशेष रूप से आ रही हैं।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। भजन संध्या के लिए जयपुर से आमंत्रित कलाकार रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरु सोनी प्रस्तुति देंगे। संगीत संगत कोलकाता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल ग्रुप टीम करेगी।

पूरे धार्मिक आयोजन का मंच संचालन स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल ‘मुन्ना’ करेंगे। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में जीण शक्ति मंगल पाठ, अखंड ज्योत, जीण रसोई और माता के चरणों में भजनों की विशेष प्रस्तुति शामिल है। साथ ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया जाएगा।

महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल (मामाजी), लखन मूनका, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना और आशीष खन्ना सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Post