Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन ने नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा को किया सम्मानित

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा की ओर से नगर परिषद चाईबासा के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले पार्षद विकास शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें मोमेंटो और बुके देकर सम्मान दिया गया।

मौके पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि विकास शर्मा का चाईबासा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना पूरे मारवाड़ी समाज और चाईबासा नगर के लिए गर्व की बात है। सम्मेलन की ओर से उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

कार्यक्रम में सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल, पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, सचिव नीरू गोयल, रामस्वरूप अग्रवाल, अनिल मुरारका, गौरी शंकर चिरानिया, मनोज शर्मा, शिव बजाज, पवन शर्मा और विवेक शर्मा उपस्थित थे।

Related Post