Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

मंडल कारा चाईबासा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा चाईबासा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडेय की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की समीक्षा की। इस दौरान मंडल कारा में बंद पुरुष और महिला बंदियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम के दौरान एलएडीसी के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक एलएडीसी पूजा चौरसिया, जेल अधीक्षक सुनील कुमार तथा संबंधित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post