Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

ऑपरेशन “नारकोस” में RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 5 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत हटिया पोस्ट और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रेन से गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के एस-1 कोच की जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान परवीन कुमार (24 वर्ष) और विक्रम कुमार (23 वर्ष), दोनों निवासी जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई।

RPF रांची के एएससी अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में की गई तलाशी के दौरान उनके पास से छह पैकेट गांजा बरामद किया गया। डीडी किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा होने की पुष्टि हुई। जब्त गांजे का कुल वजन लगभग 5 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

जांच के दौरान दोनों आरोपियों के पास नशीले पदार्थ को ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। NDPS एक्ट के तहत यह दंडनीय अपराध होने के कारण दोनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए GRP हटिया को सौंप दिया गया। इस मामले में GRP थाना हटिया में 13 मार्च 2026 को धारा 20(b)(ii)(B)/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में RPF पोस्ट हटिया के प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, चंद्रिका कच्छप तथा फ्लाइंग टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ दिनेश प्रसाद और हेमंत की अहम भूमिका रही।

Related Post