Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

बैंक ऑफ इंडिया में राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय हड़ताल

घाटशिला:-बैंक का विनिवेशीकरण एवं निजी करण, प्रबंधन की श्रमिक विरोधी मानसिकता एवं द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन के विरोध में फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल किया है। इस हड़ताल के दौरान घाटशिला में रोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नीचे फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।

यह है मांगे

सभी संवर्गों में समुचित बहाली, वित्तीय सुविधाओं में वाजिब हिस्सेदारी, चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का सरलीकरण करने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के सदस्यों ने एक दिवसीय हड़ताल किया है।

हड़ताल पर जाने वाले बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों में नीरज अग्रवाल, बंदना डे, पूजा पांडा, प्रीति बांनरा, सुनील रजक, अशोक बाल्मीकि, हराधन महतो एवं पंकज महतो शामिल थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post