Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

वार्ड संख्या 18 में अनिल मोदी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने आज वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अपने विकासात्मक संकल्प और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

जनसंपर्क के दौरान अनिल मोदी ने कहा कि वे वर्षों से वार्ड एवं जुगसलाई क्षेत्र के सामाजिक, व्यावसायिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड संख्या 18 के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, बेहतर सड़क, जल निकासी, पेयजल सुविधा एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वार्ड नंबर 18 में क्रमांक संख्या 1 पर अलमारी छाप पर मुहर लगाकर सेवा का मौका दें।

अनिल मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड को एक आदर्श और सुविधासंपन्न क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों और सभी वर्गों का समान रूप से विकास हो।

जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने अनिल मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके द्वारा वर्षों से किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके सेवा भाव, समर्पण और सक्रियता से भली-भांति परिचित हैं तथा आने वाले चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन प्रदान करेंगे।

Related Post