Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

सोहदा फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज विद दिरी झंडा दिवस आयोजन समिति के द्वारा विद दिरी झंडा दिवस सह सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर /पोटका। पोटका के सोहदा फुटबॉल मैदान में गुरुवार 12 फरवरी 2026 को आदिवासी भूमिज समाज झारखंड विद दीरी झंडा दिवस आयोजन समिति के द्वारा विद दिरी झंडा दिवस सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम नाया रतन सिंह,देवरी उदय भूमिज के द्वारा पूजा अर्चना कर, समाज का झंडा फहराया गया। झंडोत्तोलन के साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए पूजा का दोना व पत्ता बनाने, महिलाओं द्वारा रस्सी बनाने, किशोर किशोरियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पुरुषों के लिए हर निर्माण तथा समाज के किशोरियों का शादी पूर्व नया कुटुम्ब जोहार व्यवहार कराया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समाज के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार , सचिव जयपाल सिंह सरदार एवं हरिश सिंह भूमिज ने कहा कि समाज के विद दिरी झंडा को तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आज ही दिन 12 फरवरी 2012 को स्वीकृति प्रदान किया गया था। इसलिए समाज झंडा दिवस का आयोजन करता आ रहा है। जीसके पश्चात झारखंड, ओडिशा व पश्चिम बंगाल आए हुए 30 नृत्य दलों के द्वारा अपना सांस्कृतिक वेशभूषा में बनाया गया अखाड़ा में आकर्षनीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, रामेश्वर सरदार, कालीचरण सरदार, , नेपाल सिंह, बसंती सरदार, हेमंत सरदार,मानिक सरदार,लखींदर सरदार,शर्त सिंह, सुमित सिंह, अंकिता सरदार,अरुणा सरदार,अमलिका सरदार,बेहुला सिंह,बेलवती सिंह मधुरानी सिंह, मंदाकिनी सिंह, अनिता कुमारी, आदि के साथ सैंकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

वाईट–सिद्धेश्वर सरदार।

वाईट–हरिश सिंह भूमिज।

वाईट—जयपाल सिंह सरदार।

Related Post