छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत हुई शुरु।
दो दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित,
छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अंतर्गत रहरघोड़ा चौक एवं गदरा वॉशिंग सेंटर के समीप लंबे समय से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त रहने के कारण पानी की बर्बादी हो रही थी। खास महल से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के समक्ष भी अपनी बाते रखी। विधायक मंगल कालिंदी ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एवं सुरक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश के बाद सोमवार को सुबह से ही जेमिनी कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया।
आपको बताते चले कि हमारे चैनल के माध्यम से जनता दल यूनाइटेड के महानगर सचिव विकास कुमार ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को देखते हुए विधायक मंगल कालिंदी से आगरा किया था की वह जल्द इस समस्या पर संज्ञान ले। विधायक मंगल कालिंदी ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र का निरिक्सन किया और लोगों की परेशानियों को समझते हुए तुरंत क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का काम शुरू किया गया। जदयू नेता विकास कुमार ने विधायक मंगल कालिंदी का धन्यवाद किया।

