मानगो नगर निगम की प्रत्याशी सुधा गुप्ता साथ में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 मोहम्मदी कॉलोनी अंसार खान के आवास पर पहुंचे। अंसार खान की आवास पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे। सुधा गुप्ता ने अंसार खान की पत्नी मोमिना बेगम को फूल की माला और शोल ओढ़ाकर अपने लिए समर्थन मांगा। मोमिना बेगम ने सुधा गुप्ता को बताया जो आपके पति ने मानगो क्षेत्र के लिए जो काम किया है वह आज तक किसी विधायक नहीं कर पाया है उनके कार्यों को देखते हुए मैं अपना समर्थन आपको देती हूं और यहां जितने आए हुए सभी लोग आपको समर्थन करते हैं। मुझे उम्मीद है आप जीत कर अपने पति की तरह कार्य करेंगीं। दूसरी ओर अंसार खान ने कहा कांग्रेस पार्टी के हितों को देखते हुए मैं और मेरी पत्नी मोमिना बेगम ने सुधा गुप्ता को समर्थन किया है। अंसार खान ने कहा न्यूज़ एवं प्रेस के माध्यम से लोगों से अपील करना चाहता हूं जो मेरे मित्र साथी हैं अपने वोट को बर्बाद ना होने दे उसी को वोट दें जिसने आपके क्षेत्र में कार्य किया है। और वह शख्स है पूर्व मंत्री बना गुप्ता। इसीलिए उनकी पत्नी सुधा गुप्ता को एक साथ मिलकर वोट दें उन्हें कामयाब बनाएं। दूसरी और सुधा गुप्ता ने कहा अंसार भाई ने मेरे पति बन्ना गुप्ता के साथ मिलकर इस क्षेत्र में काफी काम किया है आगे भी मिलकर काम करेंगे। मुझे आप सभी लोगों का सहयोग चाहिए। सभी ने एक स्वर में कहा आप अधिक वोटों से जीतेंगी।
पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता और मानगो को मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता मोहम्मदी कॉलोनी अंसार खान के आवास पर पहुंचे मोमिना बेगम से मांगा समर्थन

