जमशेदपुर—-
विधायक संजीव सरदार के पहल पर अधिष्ठापित पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत करनडीह चौक पर गुरुवार को आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा एमसीबी स्विच ऑन कर विधिवत रूप से किया गया। बही करंनडीह चौक में विधायक संजीव सरदार के द्वारा ट्रैफिक सिग्नल का उद्घाटन करने पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई वर्ष से चली आ रही ट्रैफिक जाम समस्या से आज राहत मिली। उद्घाटन के पश्चात विधायक संजीव सरदार ने कहा कि करनडीह क्षेत्र में बढ़ती आबादी और वाहनों की बड़ती संख्या के कारण हमेशा चौक पर जाम की समस्या होती थी । दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बच्चे और मजदूरों को अक्सर समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठाने पड़ती थी। इस संबंध में मुझे लगातार शिकायतें प्राप्त था और यह क्षेत्र की पुरानी मांग भी थी, ओर उन्होंने कहा यह मेरा चुनावी वादे में शामिल किया था।उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल लगने से अब लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। पहले जहां लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जीसके पश्चात विधायक संजीव सरदार के द्वारा आम जनता से अपील करते हुए कहा गया कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सिग्नल लाइट के निर्देशों के अनुसार ही आवागमन करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही जाम की समस्या पूरी तरह खत्म होगी और व्यवस्था सुचारु रूप से चल सकेगी। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, पंचायत जनप्रतिनिधि के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बाइट – संजीव सरदार, विधायक, पोटका

