Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

राशन डीलर मिकी हांसदा के द्वारा लाभुकों से तीन माह के राशन देने का नाम पर पंचिंग करवा कर, समय पर राशन नहीं देने से, लाभुको में काफी आक्रोश ।

जमशेदपुर /,पोटका

ग्वालकाटा पंचायत के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा द्वारा विगत तीन माह जैसे कि नवंबर, दिसंबर,जनवरी, का चावल नहीं देने पर लाभुक हो रही है परेशान। वही पीडीएस दुकानदार के द्वारा तीनों माह का राशन देने का नाम पर लाभुकों से, ई – पाँस मशीन में पंचिंग करा लिया है ओर 4 फरवरी को राशन देने का तिथि PDS दुकानदर ने निर्धारित किया था , लेकिन जब लोग राशन लेने आए तो देखा कि दुकान बंद है दुकानदार को फोन करने पर फोन नहीं उठा रहा है जिससे लाभुकों में काफी आक्रोश है। बही लाभुक – राम सोरेन, मिर्जा मारडी, लोचन पुराण, राम साईं सोरेन, भावेश देव, सुलोचना पात्रो, सुभाष चंद्र धल ने जिसकी जानकारी फोन के माध्यम से झामुमों प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन को दिया । ज्ञात हो कि यह राशन दुकान से गवलकाटा पंचायत के सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के गांव जैसे कि- फुटकोचा, मोहनाडीह,तिरिलघुटु,साशोनघुटू, पांडूवाकोचा, धातडीगोड़ा, साहरघुटु,गोड़ग्राम,बलीयागोडा, गांव के ग्रामीणों को राशन मिलता है इस संदर्भ में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,कार्यालय के डीलिंग क्लर्क राधे मंडल को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया गया है| वही CO सह MO से झामुमों पोटका प्रखंड कमिटि ने माँग किया है कि पीडीएस दूकानदर की इस रवैया से स्थनीय विधायक एवं सरकार की बदनामी हो रही है दुकानदार पर कानूनी करवाई किया जाय और शुक्रवार तक लाभुकों को तीन माह का राशन देने का सुनिश्चित किया जाय अन्यथा जनहित में झारखंड मुक्ति मोर्चा को आंदोलन की राह में बाध्य होकर जाना ना पड़े |

Related Post