Breaking
Thu. May 28th, 2026

जमशेदपुर भाजपा नेता के निधन पर डीडी त्रिपाठी ने शोक व्यक्त किया 

जमशेदपुर।सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी ने जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के प्रभु प्रबुद्ध हस्ताक्षर आदरणीय महेश चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपना एक अमूल्य धरोहर खो दिया है। उनका निधन भाजपा संगठन एवं ब्राह्मण परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।डी डी त्रिपाठी ने आगे कहा कि एक सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक व्यक्ति के रूप में उनकी हर विद्या में योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व हमेशा किसी भी कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय रहेगा। जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबे समय से सक्रिय रहे महेश चंद्र शर्मा लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।उनके राजनीतिक सफर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं का विशेष योगदान रहा। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज और सवर्ण समुदाय में उनकी गहरी पैठ थी। पूरा समाज उनके निधन से शोकग्रस्त है।

Related Post