Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

हिन्दू जागरण मंच ने किया हिन्दू नववर्ष कैलेंडर का विमोचन, सर्वेश प्रसाद बने नववर्ष यात्रा अध्यक्ष

चाईबासा: हिन्दू जागरण मंच की ओर से आगामी 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली हिन्दू नववर्ष यात्रा की तैयारी की शुरुआत की गई। इसी क्रम में हिन्दू नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा यात्रा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया।

इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा के संरक्षक के रूप में संजय झंगिड़, संदीप कुमार एवं हेमंती विश्वकर्मा को दायित्व दिया गया है। वहीं सर्वेश प्रसाद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रोशन जयसवाल को सौंपी गई है। महामंत्री मीणा तिवारी, मंत्री विवेक गुप्ता एवं अनूप प्रजापति को भी दायित्व दिया गया है।

संगठन की ओर से यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 की हिन्दू नववर्ष यात्रा सुभाष चौक टुंगरी स्थित हनुमान मंदिर से निकलेगी, जिसका समापन सदर बाजार स्थित हरि बोल दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की भव्य आरती के साथ होगा।

बैठक के बाद सामूहिक लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी राम भक्तों ने भाग लिया। संगठन ने बताया कि जल्द ही यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सभी रामनवमी अखाड़ों के साथ बैठक शुरू की जाएगी।

Related Post