Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

गणतंत्र दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने टीबी मरीजों को बांटा पौष्टिक आहार व दवाएं

जमशेदपुर: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस भवन परिसर में किया गया, जहां समाजसेवी विकास सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर शहर के डीटीओ सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद विकास सिंह ने स्वयं टीबी मरीजों को पौष्टिक सामग्री और दवाएं वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। रेड क्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगा।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय के.के. सिंह के सुपुत्र विकास सिंह लगातार सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर सहित अनेक सामाजिक गतिविधियों में उनकी सराहनीय भूमिका रही है।

Related Post