जमशेदपुर /पोटका
पोटका क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के मनाया गया।बही पोटका प्रखंड मुख्यालय, पोटका थाना, एवं कोवाली थाना परिसर में सोमवार ,26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस देश भक्ति महल में, धूमधाम से मनाया गया। पोटका प्रखंड कार्यालय में प्रमुख शुक्र मणि टुडू, कोवाली थाना परिसर में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, एवं पोटका थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया, जीसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड एवं थाना परिसर में देशभक्ति नारों से गूंज उठा एवं उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस मौके पर प्रमुख सुक्रमणि टुडू, पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी और अरुण कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी निकिता वाला, सीएससी प्रभारी डॉक्टर रजनी महाकुड़, डॉ सुकांत सीट, डॉक्टर प्रदीप कुमार, राजकुमार साहू, बी ई ओ तेजिंदर कौर, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा, आदि के साथ पुलिस बल उपस्थित रहे।

