देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देश की सबसे बड़ी बिजली उपकरण बनाने वाली हैवल्स कंपनी के बिस्तुपुर शोरूम (शिव शक्ति कारपोरेशन स्थानीय वितरक )द्वारा बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा उनकी कल्पनाशीलता और कला कौशल को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय ध्वज, स्वच्छ भारत और एकता जैसे विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट चित्रों का चयन कर हैवेल्स शोरूम के सुनील सोंथालिया और रौनक सोंथालिया ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और मिठाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया ।

