Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

जुगसलाई नया बाजार स्थित व्यापारी के आवास में चोरी, चेंबर पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

जुगसलाई के नया बाजार क्षेत्र निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सुखविंदर सिंह सग्गू के आवास में परसों द्वारा चोरी की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया, जिससे परिवार में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलने पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष(ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी आज चेंबर के अन्य पदाधिकारियों के साथ श्री सग्गू के आवास पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर श्री सुखविंदर सिंह संधू ने चेंबर पदाधिकारियों को चोरी की पूरी घटना की जानकारी दी तथा बताया कि उनके घर में शादी थी। घर में बहुत सारे मेहमान आए हुए थे।इसी दौरान रात्रि में एक चोर ने वारदात को अंजाम दिया।श्री सग्गू मेंआसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त चोर की तस्वीरें भी दिखाई।उन्होंने बताया कि यह तस्वीर पुलिस पदाधिकारियों को उपलब्ध करवा दी गई है।

मौके पर ही उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत कर घटना की गंभीरता से अवगत कराया और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस प्रकरण में सफलता मिलेगी।

अनिल मोदी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सिंहभूम चैंबर सदैव उनके साथ खड़ा है और पुलिस एवं प्रशासन से निरंतर संपर्क कर चोरी गए सामान की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

सिंहभूम चैंबर ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंहभूम चैंबर के सचिव (पी आर डब्लू) लिप्पू शर्मा, मनोज गोयल, पवन नरेड़ी, अशोक सारस्वत,भारतेश शर्मा, एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Post