उद्घाटन में काफी महिलाएं शामिल हुई। मोमिना बेगम ने कहा मेयर के लिए और भी हमारी बहने खड़ी हैं। हो सकता है और भी खड़ी होगी। और मैं सभी बहनों और भाइयों का तहदिल से शुक्रिया अदा करती हूं आपने अपना कीमती टाइम निकाल कर कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए। मेरा केवल मकसद मेयर के लिए खड़ा होना इसलिए है यहां की अवाम की खिदमत करना। मैं आपको बताना चाहती हूं मुझे अपने शहर के बारे में बताने की कोई जरूरत ही नहीं है उन्हें इस क्षेत्र में कौन नहीं जानता हमेशा मेरे शौहर अंसार खान ने हमेशा आपके बीच रहकर लोगों की समस्याओं को ऊपर तक पहुंच कर हल कराया। चाहे रोड हो नाली की समस्या हो पानी की समस्या हो बिजली से संबंधित स्ट्रीट लाइट बिजली के तार बस्ती में झूले हुए उनकी जगह केवल और कई जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया। दूसरी और अंसार खान ने कहा यह सीट आरक्षित होने के कारण अपनी पत्नी मोमिना बेगम को खड़ा करना पड़ा मुझे उम्मीद है इंशाल्लाह जैसे मैं हमेशा आपके बीच रहकर काम कर रहे हैं ऐसे ही मेरी पत्नी भी आपके बीच रहकर काम कराएगी। आज उद्घाटन में रशीद पठान, हाजी अब्दुल, लतीफ इमाम उल हक, हिना खान सरिया खान, अंशरा खानम, अबराम खान, आयशा खान, फायदा खानम, हिजरा खाना, फैज खान, फरीद खान, नेहा बेगम, नफीसा बेगम, एलिजा शेख, रुकैया खातून, शहजादी, गुड़िया, सुमैया, मस्तियां खान, मसरत खान, बुशरा खान, दुआ खान जि़दान खान, शाहज़मा खान, मोहम्मद हसन, डॉक्टर रईस खान आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
मानगो मेयर प्रत्याशी मोमिना बेगम ने आजाद नगर रोड नंबर 11 झरना रोड में अपने कार्यालय का उद्घाटन किया।

