Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

बहुभाषी शिक्षा कॉन्क्लेव में पश्चिमी सिंहभूम की शैक्षिक टीम सम्मानित*

चाईबासा: होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित दो दिवसीय बहुभाषी शिक्षा कॉन्क्लेव में पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम को सशक्त बनाने में सतत सहयोग, समर्पण और बच्चों को भाषा की औपचारिक शिक्षा से जोड़ने में झारखंड सरकार को सहयोग देने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन के हाथों प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में कृष्णा देवगम, पासिंग फिलिप सुंडी, मंगल सिंह मुंडा, देवीलाल पुरती, राजेश सिंकू, संजीव कुमार बलमुचु, विनिता कुमारी गोप, दमयंती बिरुवा, विद्यासागर लागुरी, हरिश्चंद्र लागुरी और नवीन कुमार झा शामिल हैं।

वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार और एडीपीओ शिव कुमार मल्लिक को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर गुणवत्त शिक्षा प्रभाग के एसपीओ अभिनव कुमार सहित खूंटी, दुमका, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा पलाश पुस्तक निर्माण की मार्गदर्शक संस्था लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की ओर से निशा गुप्ता, सीमा कुमारी, शैलेश अवस्थी, स्मृति कुमारी, पल्लवी शॉ, अजय सिन्हा, पारुल शर्मा, उषा कुमारी, विवांशु सिंह और कमल लोचन प्रमाणिक भी मौजूद थे।

Related Post