Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

मानगो में चोरी का प्रयास विफल, दो युवक पकड़ाए – स्थानीय लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर। मानगो में बुधवार की दोपहर चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों युवक एक घर में घुसकर चोरी कर रहे थे, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ गई। मौके पर ही स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और भीड़ ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

समाजसेवी नितीश प्रभात ने बताया कि वे दोनों संदिग्ध युवकों को कुछ समय से घर के आसपास चक्कर लगाते हुए देख रहे थे। शक होने पर उन पर नजर रखी गई और जैसे ही उन्होंने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसने की कोशिश की, तुरंत पकड़ लिया गया। चोरी के दौरान घर से सामना लेकर जा रहे थे। पकड़े गए दोनों युवक अपना नाम पता बार बार बदल कर बता रहे हैं।

सूचना मिलने पर मानगो थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं वे किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोप साबित होने पर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इसी तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Post