Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

जयंती पर याद किए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में देश के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एक सशक्त नेता और सेनानी के रूप में उभरे थे। वे महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में अंग्रेजी शासन के खिलाफ लगातार संघर्षरत रहे। नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल की सजा भी झेलनी पड़ी। कांग्रेसजनों ने कहा कि डॉ. प्रसाद का सरल जीवन और उच्च विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद देश की सामाजिक प्रगति और संविधान के मूल अधिकारों व कर्तव्यों को लेकर सदैव चिंतित रहते थे।

कार्यक्रम में जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, जिला सचिव जानवी कुदादा, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post