Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

फांसी लगा कर दसवीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली में मंगलवार को एक, 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा संदिग्ध परिस्थिति में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अर्चना कुमारी, पिता विष्णु उराँव, निवासी दोदांग, घाघरा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। अर्चना अपनी मौसी के साथ रहकर नदिया प्लस टू स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार, घर में अकेली होने के दौरान नाबालिग ने कमरे के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मौसी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं। करीब 2 बजे मौसी के लौटने पर जब उन्होंने कमरे में झांका, तो अर्चना को फंदे से झूलता देख हक्का बक्का रह गईं। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर लोहरदगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हालांकि आत्म हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और शोक का माहौल है। पैतृक गांव दोदांग में भी परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा सके।

Related Post