Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

परसुडीह पुलिस ने फायरिंग कांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में बिट्टू (22) निवासी आरपी पटेल स्कूल के पास, मोहम्मद शाहबाज उर्फ भोदू (19) निवासी बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी और राहुल कुमार (26) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैग्जीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 14 नवंबर को जावेद खान और उनकी पत्नी हीना के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद हीना ने लेदा गैंग के सदस्यों को बुलाया और उन तीनों ने मिलकर जावेद को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि हमलावर अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके और गोली किसी को नहीं लगी।

पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Post