Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

राजनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

राजनगर।सरायकेला-खरसावां जिला स्थित राजनगर थाना से महज एक किलोमीटर दूर राजनगर–जुगसलाई मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मगरकेला गांव निवासी 38 वर्षीय रामराय हांसदा की मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 11:30 बजे हीरा टेंट हाउस के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल रामराय हांसदा को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक रामराय हांसदा टाटा स्टील फाउंडेशन में कार्यरत थे। शनिवार को वे अपने मित्र से मिलने जमशेदपुर गए थे और रात में लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाते थे, लेकिन इस दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Post