Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए एलपीजी गैस के 134 सिलिंडर जप्त जाने पूरी बात video 👇

जमशेदपुर

जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक बिल्डिंग में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए एलपीजी गैस के 134 सिलिंडर जप्त करते हुए गोदाम को एमओ ने सील कर दिया है. बताया जाता है कि विभाग को यहां अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण की सूचना थाना से दी गई थी. [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FSqMiXzCzUs[/embedyt]जिस पर जांच के क्रम में 51 डोमेस्टिक सिलेंडर और 83 खाली सिलेंडर पाया गया. वैसे सोमवार होने के कारण शहर के सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर अपने संस्थानों को बंद रखते हैं, ऐसे में यह पता नहीं चल सका है, कि यह गोदाम किसका है. फिलहाल गोदाम सील कर दिया गया है. वैसे रिहायशी इलाके में बगैर अनुमति के गैस गोदाम आखिर किसके इशारे पर संचालित हो रहा था, जिला प्रशासन इसकी भी जांच कर रही है.

Related Post