Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

टीम केडिया कावँटिया का साकची बाजार में सघन दौरा, पिछले 2 वर्षों के कार्यों की हो रही है चौतरफा प्रशंसा, व्यापारियों का मिला भरपूर जनसमर्थन

जमशेदपुर 04 सितंबर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में काम किये है, काम करेंगे के नारे के साथ चैम्बर में युवा और महिलाओं के सशक्त पक्षधरता के साथ चुनाव मैदान में उतरी टीम केडिया कावँटिया पूरी जोश के साथ चुनावी मैदान में खड़ी है। टीम केडिया कावँटिया अपनी लम्बी उपलब्धियां की लिस्ट लेकर व्यापारियों और उद्यमियों के बीच जनसंपर्क कर रही है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव हेतु प्रतियाशीयो ने कमर कश ली है। आज टीम केडिया कावँटिया ने विभिन्न छेत्रो में जनसंपर्क अभियान चलाकर टीम केडिया कावँटिया के पक्ष में चैम्बर हित में किए गए कार्यो का ब्यौरा देते हुए समर्थन की अपील की। टीम को व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला और व्यापारियों ने खुद उनके साथ चलकर अभियान में सहभागिता दर्ज की और टीम मूनका को समर्थन का आव्हान किया।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में मानद महासचिव पद के प्रत्याशी पुनीत कावँटिया ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान चैम्बर द्वारा आयोजित हुई प्लेटिनम जुबिली राष्ट्रीय पलक पर अपनी छाप छोड़ रहा है। व्यापारियों से मिल रहे सुभकामनाएँ से आह्लादित अध्यक्ष पद के निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी मानव केडिया ने कहा की चुनाव में व्यापारियों के मिल रहे समर्थन से टीम केडिया कावँटिया अभिभूत है हमने चैम्बर हित में सकारात्मक कार्य किए है, हम किसी व्यक्तिगत एजेंडे के साथ चुनावी समर में नही है, व्यापारियों का हित और उद्योगों का विकास ही हमारा एकमात्र एजेंडा है। हमने पूर्व में जो काम किये है उन कड़ी को आगे बढ़ा कर चैम्बर के इतिहास में विकास की एक लंबी लकीर खिंचने का काम करेंगे। उन्होंने व्यापारियों उद्यमियों से आह्वान किया की एक बार पुनः हमें सेवा का मौका दे ताकि उन अधूरे कामो को पूरा कर चैम्बर का नाम देश के वाणिज्यिक मानचित्र पर प्रमुखता से दर्ज हो सके।

मुख्यता वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, सत्र 2025-27 के लिए निर्विरोध निर्वाचित अध्य्क्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) ने सभी व्यापारियों उद्यमियों से अनुरोध किया की टीम केडिया कावँटिया को अपना बहुमूल्य मत एवं आशीर्वाद दे कर विजय बनाने की अपील की और कहा हम सब मिलकर चैंबर को सत्र 2025-27 में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

*टीम केडिया- कावँटिया के उम्मीदवार*

मानद महासचिव पद के प्रत्याशी पुनीत कावँटिया, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज के प्रत्याशी हर्ष बाकरेवाल, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स के प्रत्याशी भरत मखानी, सचिव पीआरडब्लू के प्रत्याशी लिप्पू शर्मा

*कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी*

मोहित मूनका, प्रतीक अग्रवाल, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, विष्णु गोयल, अश्विनी अग्रवाल, पवन नारेडी, अभिषेक काबरा, अमीश अग्रवाल, दीपक चेतानी, सीए पीयूष गोयल, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, अजय अग्रवाल भोलोटिया, आकाश मोदी, मनीष गोयल, अमित संघी, सुमन नागेलिया, बब्लू अग्रवाल (मिनी), शुभम सेन (दादा), पंकज पटेल, विकाश गढ़वाल, पीयूष चूड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, महेश संघी, सीए जेपी हिरवाल, कौशिक मोदी, राजेश जैसुका, अशोक गोयल समेत बजरंग अग्रवाल, आशीष रणपारा, अमित अग्रवाल मोनू, सागर झा, विमल रिंगसिया, सोनू बिंद्रा, संभु मुनका, बिनोद देबुका, नरेंद्र जैन, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल सहित कई व्यपारी बंधु उपस्थित थे।

Related Post