Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

आज ही के दिन हुआ था भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्म

नई दिल्ली : साल के नौवें महीने का यह 28वां दिन इतिहास में भारत माता के सबसे लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

28 सितंबर 1907 को अविभाजित पंजाब के लायलपुर :अब पाकिस्तान: में जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत को फांसी पर लटका दिया।

 

Related Post