गालूडीहः गालूडीह के उलदा में स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में गुरुवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जम्मू के स्वामी हृदयानंद गिरी महाराज ने संयुक्त रूप से मंदिर का वेबसाइट और मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया. स्वामी हृदयानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि अब श्रद्धालु वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इच्छुक लोग ऑनलाइन माध्यम से दान भी दे सकेंगे. वेबसाइट पर मंदिर से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी घर से ही मंदिर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि मंदिर का वेबसाइट http://www.matavaishnodevi.org है. एवं प्ले स्टोर में matavaishnodevidham नामक मोबाइल ऐप उपलब्ध है. वेबसाइट पर श्रद्धालु आईडी बना कर डोनेट कर सकते हैं. ॐ नमः शिवाय लिखकर पोस्ट कर सकते हैं.
वेबसाइट पर तीन दिन में सात लाख से ज्यादा लोगों ने ओम नमः शिवाय लिखा. जो तीन साल में दस लाख से ज्यादा ॐ नमः शिवाय लिखेंगे.
वेबसाइट पर उनकी फोटो लगेगी मूर्ति का विग्रह देकर सम्मानित भी किया जाएगा. शिवलिंग निर्माण के लिए जो तीन साल में सबसे ज्यादा मंदिर में दान देंगे उनको भी सम्मानित किया जायेगा.
5 लाख से ज्यादा डोनेशन देने पर शिलापट्ट पर उनका नाम लिखा जायेगा.
भव्य शिवलिंग का होगा निर्माणः
माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के निर्माणकर्ता राजकिशोर साहू ने बताया कि मंदिर परिसर में 11 करोड़ की लागत से भव्य शिवलिंग का निर्माण होगा. निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जायेगा. शिवलिंग की ऊंचाई 61 फीट और चौड़ाई 36 फीट होगी. लोकार्पण समारोह में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि शिवलिंग बनने के बाद यहां देशभर के लोग दर्शन के लिए आएंगे. जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. उन्होंने बताया कि बाबा धाम में सावन के समय एक महीने में लोगों को एक साल का रोजगार मिलता है. आने वाले दिन में शिवलिंग निर्माण के बाद लोगों को रोजगार मिलेगा. यह जगह पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा. पर्यटक स्थल का दर्जा देने के लिए सरकार से आग्रह करेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य में सभी प्रकार का कॉलेज खुले और शिक्षा में राज्य मजबूत हो यह सरकार की सोच है.
स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दूसरे राज्य जाना नहीं होगा. राज्य में ही बनेगा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी
जिसके लिए योजना तय है. कुछ ही दिनों में काम दिखने लगेगा. इस मौके पर राजकिशोर साहू, किरण साहू, अनुभव राज, अमित द्विवेदी, नारायण शुक्ला, राजेश गुप्ता, पूनम देवी, महेंद्र यादव, पीके विश्वास, प्रीति गुप्ता, रामचंद्र मुर्मू, भूतनाथ हांसदा, सतीश शर्मा, किरण शर्मा, राजकुमार गुलाटी, अश्विन शेट्टी आदि उपस्थित थे.

