Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

धान रोप रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत, परिजनों को मुआवजे की मांग तेज

ईचागढ़।सरायकेला-खरसावां जिला स्थित ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक हुई वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग गांवों में हुईं, जब महिलाएं खेतों में धान की रोपाई कर रही थीं।

पहली घटना छोटा चुनचुड़िया गांव की है, जहां 33 वर्षीय मंगली महतो धान रोप रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से वे खेत में ही बेहोश होकर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना टीकर गांव में हुई, जहां 40 वर्षीय सारथी गोप पर भी वज्रपात गिरा और उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर ईचागढ़ एवं तिरूलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में ईचागढ़ थाना के एसआई विश्वजीत तिवारी ने बताया कि छोटा चुनचुड़िया और टीकर गांव में दो महिलाओं की वज्रपात से मौत हुई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

इधर, पूर्व मुखिया भीष्म देव महतो ने प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मृतक महिलाओं के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

Related Post