Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने लगाई फांसी, डिमना के गेरूआ टोला में मिला शव

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक से सटे गेरूआ टोला चिरुगोड़ा में 55 वर्षीय हाड़ीराम मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम 8 बजे से लापता हाड़ीराम का शव गुरुवार सुबह जंगल किनारे सिंदुआर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर अवर निरीक्षक विनोद मुर्मू पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतक की बेटी सुनीता किस्कू ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन अलाव तापने के दौरान उनके पिता आंशिक रूप से जल गए थे, जिसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति खराब रहने लगी थी। उनकी पत्नी का देहांत दो वर्ष पूर्व हो चुका है। हाड़ीराम तीन बेटों सोम, राम व लक्ष्मण मुर्मू के साथ रहते थे। घटना की जानकारी सुबह 8 बजे परिजनों को हुई थी।

Related Post