झारखंड: गोड्डा-हूल दिवस पर 30 जून को साहिबगंज के भोगनाडीह में हुई झड़प मामले में गोड्डा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था गोड्डा एसपी को मिली सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया था इस संबंध में गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि साहिबगंज के भोगनाडीह में हुई झड़प मामले से जुड़े जमशेदपुर के रहने वाले भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार एवं उसके चालक गणेश मंडल (ओडिशा निवासी) को गिरफ्तार किया गया था उनके पास से तीन देसी कट्टा के साथ धोती और कपड़ा भी बरामद किया गया था।
इसी विषय को लेकर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने एक प्रेस वार्ता कर कई जानकारियां दी साथ ही उन्होंने भाजपा को बड़ा साजिशकर्ता बताया उन्होंने बताया कि भाजपा ने साजिश के तहत झारखंड के सोहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है, इन सारी प्रक्रिया को अंजाम देने की साजिश 10 दिन पहले से ही रची जा रही थी हथियार, कपड़े एवं पैसे तक बांटे गए थे उन्होंने बताया की जिन्होंने झारखंड के माहौल को खराब करने की कोशिश की है वह बच नहीं सकता है फिर वो चाहे कितने बड़े पद पर क्यों न हो कानून उन्हें सजा देगी।

