Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

दिवंगत हवलदार हीरालाल सिंह को शोक सलामी देते हुए श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गई नम आंखों से विदाई

हवलदार हीरालाल सिंह की शुक्रवार के अहले सुबह अचानक तबियत खराब होने के पश्चात हो गई मृत्यु

मौसम गुप्ता की रिपोर्ट

दुमका पुलिस बल के हवलदार हीरालाल सिंह की शुक्रवार के अहले सुबह मृत्यु हो गई| मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आज दिनांक 16 मई 2025 के अहले सुबह पुलिस केंद्र दुमका में रह रहे जिला बल के हवलदार हीरालाल सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिन्हें परिचारी प्रवर रमेश मंडल के निर्देशानुसार प्राथमिक चिकित्सा हेतु पुलिस एसोसिएशन एवं सहयोगियों के मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

हवलदार हीरालाल सिंह के मृत्यु से दुमका जिला बल पुलिस परिवार काफी आहत है एवं दुमका पुलिस परिवार शोकाकुल हैं।

हवलदार हीरालाल सिंह को शोक सलामी देते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आँखों से विदाई दी गई

Related Post