Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

प्रेम संबंध और घरेलू विवाद के चलते किराना दुकानदार की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

जमशेदपुर । सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याणनगर में एक मई की रात किराना दुकानदार छविलाल लोहार (44) की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रूबी लोहार और उसके प्रेमी जितेंद्र महतो उर्फ जितेन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर घर में मारपीट करता था। इसी वजह से वह अपने प्रेमी जितेंद्र महतो के संपर्क में आई। डेढ़ साल पहले दोनों की पहचान हुई थी और फिर उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जितेंद्र शादी करना चाहता था, इसलिए दोनों ने मिलकर छविलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

घटना की रात रूबी ने पहले पति को शराब पिलाई और फिर प्रेमी को फोन कर घर बुलाया। दोनों ने मिलकर प्लास से छविलाल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार को सुवर्णरखा नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस अभी तक प्लास बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने रूबी का मोबाइल जब्त कर लिया है और जितेंद्र के घर से खून से सनी जींस भी बरामद की है, जिसे उसने वारदात के समय पहना था।

छविलाल के घर के बाथरूम से उसकी पत्नी के खून लगे कपड़े भी मिले हैं, जिन्हें मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार, एक मई की रात रूबी ने पहले पति को शराब पिलाई और फिर प्रेमी को फोन कर घर बुलाया। दोनों ने मिलकर छविलाल की हत्या कर दी। दो मई की सुबह कल्याणनगर बी ब्लॉक में छविलाल का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला था। मृतक के बड़े भाई संतोष लोहार ने सीतारामडेरा थाना में रूबी लोहार और अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Related Post