भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पारित होने पर हर्ष व्यक्त किया है, एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी एवं पूरे मंत्रिमंडल को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार इतिहास कायम कर रहा है और अब वक्फ संशोधन विधेयक पारित होना भी देश के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता की ओर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।यह देश में संपत्ति से जुड़े अधिकारों में पारदर्शिता, न्याय और समता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विधेयक गरीब और जरूरतमंद मुस्लिम समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा करेगा। इस संशोधन से मुस्लिम समुदाय को बहुत लाभ होगा।सरकार के इस नए कदम से वक्फ की आय बढ़ेगी और इससे जरूरतमंद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए कल्याण के बेहतर काम किया जा सकेंगे।उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों का असली चेहरा भी जनता के सामने आ गया।

