झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आगामी प्रांतीय अधिवेशन अन्वेषण 22 एवं 23 मार्च को जमशेदपुर में
झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आगामी प्रांतीय अधिवेशन अन्वेषण जो स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में आगामी 22 एवं 23 मार्च को जमशेदपुर में आयोजित है इस अधिवेशन में झारखण्ड प्रान्त के विभिन्न शाखाओ से करीब 500 सदस्य उपस्तिथ होंगे.
अन्य सभी कार्यकमो के साथ साथ इस अधिवेशन में झारखण्ड युवा रतन पुरस्कारों का वितरण भी किया जायेगा इस हेतु पूर्वे प्रांतीय अध्यश युवा नंदकिशोर अग्रवाल जी की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया है जो प्राप्त सभी का विशलेषण कर चयन करेंगे. इसमें मारवाड़ी समाज के कोई बी ऐसे युवा जो अधिकतम 45 वर्ष के हो एवम खुद या उनके पूर्वज झारखण्ड निवसी हो अपना नामांकन प्रेषित कर सकते है
ऐसे युवा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा ,कला, व्यापार खेलकूद शिक्षा लेखन साहित्य समाज सेवा पत्रकारिता राजनीतिक एवं किसी अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की है तो कृपया अपना नाम एवं उपलब्धि कार्यक्रम के प्रांतीय समन्वयक युवा रोहित मित्तल जी को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे इसके लिए आप अपने संबंधित शाखा अध्यक्ष सचिव से संपर्क कर 15 मार्च से पहले अपनी प्रविष्टि हमारे प्रांत समन्वयक रोहित मित्तल जी को भेज सकते हैं
उपरोक्त आशय की जानकारी प्रांतीय संयोजक सूचना एवं जनसंपर्क दीपक डोकानिया ने दी है

