Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

एसपी साहब ने बदली तस्वीर, पाकुड़ पुलिस कार्यालय बना खूबसूरत और आधुनिक

पाकुड़: कुछ लोग अपने कार्यों से ऐसी मिसाल कायम करते हैं कि उनके बारे में शब्द, स्याही और कागज़ भी कम पड़ जाते हैं। ऐसी ही कहानी है एक जांबाज आईपीएस अधिकारी की, जिन्होंने पुलिस कार्यालय की तस्वीर ही बदल दी। यह कहानी है पाकुड़ के एसपी कार्यालय की, जिसे देखने के लिए लोग अब खुद पहुंच रहे हैं।

आमतौर पर सरकारी कार्यालयों को अव्यवस्थित और साधारण रूप में देखा जाता है, लेकिन पाकुड़ के एसपी प्रभात कुमार ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने अपने प्रयासों से न सिर्फ पुलिस कार्यालय को सुव्यवस्थित बनाया, बल्कि इसे खूबसूरत और आधुनिक रूप भी दिया है।

जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय भी इन्हीं की देन

प्रभात कुमार के नेतृत्व में पहले जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय को नया रूप दिया गया था, और अब उन्होंने पाकुड़ पुलिस कार्यालय को भी संवारने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस नई पहल के तहत कार्यालय की दीवारों को सुंदर पेंटिंग्स से सजाया गया है। साथ ही, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यह कार्यालय किसी कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा दिखने लगा है।

इतिहास के पन्नों में सिमटी दीवारें

पुलिस कार्यालय की दीवारें अब सिर्फ चार दीवारें नहीं रहीं, बल्कि इनमें इतिहास और प्रेरणा के रंग भरे गए हैं। प्रेरणादायक उद्धरणों और ऐतिहासिक घटनाओं से सजी इन दीवारों ने न सिर्फ कार्यालय का रूप बदला है, बल्कि पुलिसकर्मियों के अंदर नई ऊर्जा का संचार भी किया है।

जनता और पुलिसकर्मियों ने की सराहना

स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने एसपी की इस पहल की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह के सकारात्मक बदलाव न केवल कार्य वातावरण को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आम जनता को भी पुलिस विभाग के प्रति नई सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

रामगढ़ एसपी कार्यालय की दीवारें भी सजाई प्रभात कुमार ने, बदला ऑफिस का रूप

वर्ष 2019-21 के दौरान बतौर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ में तैनात आईपीएस प्रभात कुमार ने न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि अपने कार्यकाल में एसपी कार्यालय की सूरत भी बदल दी इनके कार्यकाल में एसपी कार्यालय सिर्फ एक प्रशासनिक भवन नहीं रहा, बल्कि इसकी दीवारों पर इतिहास और प्रेरणा की छाप छोड़ी गई। सुव्यवस्थित कार्यालय, साफ-सफाई और सुविचारित सजावट ने वहां काम करने वाले पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाया और कार्य संस्कृति को सकारात्मक रूप दिया।

Related Post