Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

पूर्णिमा साहू ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्ट्रांग रूम का दौरा कर कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद टेल्को, बारीडीह मंडल एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जताया आभार, समुचित व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

 

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बिस्टुपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टेल्को मंडल, बारीडीह मंडल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और भावी योजनाओं पर राजनीतिक चर्चा की। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने स्ट्रांग रूम की निगरानी में जुटे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनुशासन और उनकी भूमिका पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

 

उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन का ईवीएम की निगरानी और सुरक्षा के हेतु की गयी व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समुचित प्रबंध किए हैं, जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरीय नेताओं के साथ मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले, सभी ने श्रीमती साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया और राजनीतिक चर्चा की।

Related Post