Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

सरायकेला: हंसाउड़ी तालाब में पैर फिसलने से अधेड़ महिला की डूबकर मौत ..

सरायकेला -:  सरायकेला थाना अंतर्गत हंसाउड़ी तालाब में रविवार तड़के करीब 7:00 बजे एक अधेड़ महिला की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सरायकेला थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश वर्नवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला।

महिला की पहचान थोलको निवासी स्वर्गीय पांडू गोप की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह से हो रही बारिश के कारण तालाब के किनारे लगे टाइल्स पर फिसलन हो गई थी। महिला जैसे ही पानी में उतरने लगी, उसका पैर फिसल गया और वह सर के बल पानी में गिर पड़ी। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई, जिससे वह पानी में डूब गई।

घटना के बाद मुहल्ले के कुछ लोग तालाब की ओर गए और महिला को पानी में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत सरायकेला थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया।

इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Post