Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

टेकराहातु पंचायत में आपकी सरकार आपके शिविर आयोजित !

चाईबासा-: सदर प्रखंड अंतर्गत टेकराहातु पंचायत का आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार शिविर सालीहातु में आयोजित किया गया। शिविर में कृषि विभाग की ओर से लोन और बिरसा फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। पंचायतवासियों ने रोजगार प्रशिक्षण,आवास,मंईयां सम्मान योजना हेतु निबंधन स्टॉल खूब भीड़ किया। मौके पर मुखिया चांदमुनी कालुंडिया के हाथों टेकराहातु की शर्मीला सावैयां का गोद भराई रस्म अदा किया गया। मौके पर सम्पर्क विभाग की ओर से सरकार की योजनाओं से नटकर्मी संस्था द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।

शिविर में प्रशिक्षण संस्थान के परमेश्वर पुरती, मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम, वार्ड सदस्यगण हीरावती देवगम,निभा रानी पुरती, गीता कालुंडिया,मुंडागण सिकंदर बारी, कृष्णा बारी,लुकना पुरती ,सिंधु पुरती, प्रकाश पुरती,गोरा खंडाईत,मनांति कालुंडिया,यार्मिया पुरती,शिबू गुप्ता,आंगनबाड़ी सेविकाएं,सहायिकाएं,मेडिकल टीम आदि उपस्थित थे। मंच संचालन उमवि नीमडीह के शिक्षक कृष्णा देवगम ने किया।

Related Post