Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सिंहभूम चैम्बर की 73वीं आमसभा, चैम्बर भवन में शनिवार, 28 सितंबर, 2024 को !

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 73वीं वार्षिक आमसभा, चैम्बर भवन, बिष्टुपुर, में शनिवार, दिनांक 28.09.2024 को पूर्वाह्न 11.30 बजे से आयोजित होगी। इस आमसभा पिछले एक वर्ष तदानुसार 1 अक्टूबर, 2023 से अभी तक के कार्यों, उपलब्धियों और लेखा-जोखा को प्रस्तुत किया जायेगा। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि यह चैम्बर की वार्षिक आमसभा है जिसमें चैम्बर के चारों उपसमिति व्यापार एवं वाणिज्य, जनसंपर्क एवं कल्याण, वित्त एवं कराधान, उद्योग के पदाधिकारी पिछले एक वर्ष के दौरान अपने उपसमिति के द्वारा उद्योग एवं व्यवसाय, प्रोफेशन एवं जन कल्याण के किये कार्यों और उपलब्धियों को सदस्यों के समक्ष रखेंगे। आमसभा का एजेंडा निम्नलिखित है-

1) अध्यक्ष के द्वारा स्वागत एवं 73वीं आमसभा की कार्यवाही प्रारंभ

2) अंतिम (72वीं) आमसभा की मिनट्स पारित करना

3) चैम्बर की वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति

4) वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऑडिटेड बैलेंस शीट और खाता-बही की प्रस्तुति

5) चारों उपसमिति के प्रतिवेदन की प्रस्तुति

6) अन्यान्य

7) उपसमिति के प्रस्तावों पर ई-वोटिंग

(आमसभा पर रिमोट ई-वोटिंग बुधवार, 25 सितंबर, 2024 पूर्वाह्न 11.00 बजे से शुक्रवार 27 सितंबर, 2024 की संध्या 4.00 बजे तक होगी।)

(वेन्यू वोटिंग शनिवार, 28 सितंबर, 2024 को 11.30 बजे से चैम्बर भवन में होगी।)

Related Post