Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

खस्ताहाल पुल में गड्ढों से बढ़ी मुश्किलें, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा”

जमशेदपुर:झारखंड के जादूगोड़ा में स्थित यूरेनियम की खान देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह खान भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूरेनियम का प्रमुख स्रोत है। हालांकि, जादुगोड़ा के गोडाडीह जर्जर पुल की वजह से गाड़ियाँ प्रतिदिन बाधित हो रही है,यातायात में भारी अवरोध भी हो रहा है।

सड़क पर गड्ढों से जनजीवन प्रभावित, बढ़ रही दुर्घटनाओं की संख्या

खराब पुल पर गड्ढों की समस्या ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

Related Post