Breaking
Wed. May 20th, 2026

चाईबासा और ओडिशा पुलिस के बीच अंतर्राज्यीय बैठक आयोजित !

चाईबासा-:चाईबासा पुलिस और ओडिशा पुलिस के बीच आज बड़बिल में एसडीपीओ स्तर पर एक अंतर्राज्यीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नक्सलियों और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए मिलिशिया सदस्यों की जानकारी साझा करने, सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त ऑपरेशन चलाने, संपत्ति अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने, और सांप्रदायिक मुद्दों के समाधान के लिए समन्वय पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, वांछित अपराधियों की सूची साझा करने, सीमावर्ती गांवों में सक्रिय अपराधियों पर निगरानी रखने, और अवैध शराब, गांजा, अफीम और कोरेक्स सिरप के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने पर सहमति बनी। सीमावर्ती नदियों के किनारे गश्त बढ़ाने, अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने, तथा संगठित अपराध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा बढ़ाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का निर्णय भी लिया गया। चाईबासा और ओडिशा पुलिस के बीच इस सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है।

Related Post