Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

शमशान घाट में किशोर को युवक ने मारी गोली !

गुमला: जिला के पालकोट थाना क्षेत्र के अम्बेराडीह शमशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान 15 वर्षीय विपिन कुमार सिंह को गांव के ही युवक अभिषेक पांडये ने गोली मार दी।घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने तत्काल घायल किशोर को आनन फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा गंभीर स्थिति में डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Post