Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

निफा संस्थान ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर 50 छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

शनिवार को वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका शिव पहाड़ में निफा संस्थान के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के‌ रूप में झारखंड सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मारंडी, विशेष अतिथि के रूप में रिंकू बख्शीश, ब्रह्माकुमारी की बी. के. जयमाला, डॉ श्वेता स्वराज, अजय दुबे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जतिन कुमार ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर‌ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि को संयोजक रिंकू बख्शीश के द्वारा मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर निफा संस्थान के सचिव जतिन कुमार ने कहा कि झारखंड के स्टेट टॉपर एवं जिला टॉपर को निफा एवं यंग उड़ान संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।यह ‌कार्यक्रम लगभग 5 सालों से किया जा रहा है। संस्था का मकसद युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है,और उन्हें आगे बढ़ाना है। डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है। माता-पिता शिक्षक – शिक्षिका प्रबुद्ध नागरिक गुरु के आशीर्वाद से बच्चे अथक प्रयास से अच्छा परिणाम लाते हैं। जिसका आज परिणाम है हम उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ‌के द्वारा 50 छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश कुमार झा के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक रंजन के द्वारा किया गया। अवसर पर राहुल कुमार प्रथम, गौरी मित्तल, द्वितीय ,आदित्य कुमार तृतीय स्थान , इंटर में मैट्रिक में अनुष्का गुप्ता प्रथम आर्य कुमारी द्वितीय सृष्टि चौधरी तीसरा मैट्रिक में मैट्रिक में आदित्य कुमार सुभदीप कुमार दास ,रविकांत मुर्मू नकुल राय अंकुश कुमार, मुस्कान सिंह, पलक कुमारी, अजीत कुमार, गुप्ता ,अंकित कुमार, पूजा साह,‌ रिया कुमारी गौरव राज,सुभाष यादव, तरुण यादव, नूपुर घोष भवानी मंडल पायल को डॉक्टर लुईस मंडी के द्वारा सम्मानित किया गया ‌।कार्यक्रम में वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के संस्थापक अजय दुबे,ब्रह्माकुमारी संस्था की बी. के. रेखा, डॉ श्वेता स्वराज राजेश, अभिषेक रंजन, सुमित भंडारी ‌आदि मौजूद थे।

 

 

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

Related Post