Breaking
Sun. May 10th, 2026

आजसू की विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारियों का सम्मेलन

चांडिल आजसू पार्टी एन. एच. 33 स्थित भादुडीह में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि आजसू पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद संजय सेठ, पुर्व मंत्री रामचंद्र सोईस एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 25/5/2024को सांसद संजय सेठ को कमल फुल पर वोट दिजिए। उन्होंने सभी को कहा कि सुबह सबसे पहले सो कर उठने के बाद सभी मतदान केंद्र पर जाकर अपने अपने वोट दिजिए, उसके बाद जलपान किजिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कभी विकास नहीं करगा, बिजली मंत्री मुख्यमंत्री स्वयं रहते हुए हमारे गांव में बिजली नहीं दे पा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांव के मतदाता हर घर से निकल कर वोट देता है, वहीं शहर के लोग नहीं निकलते है वोट देने, इसका कारण है कि गांव में अपने आदमी सांसद या विधायक बनता है तो गांव में पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि का सुविधा उपलब्ध होगी।

सांसद संजय सेठ ने कह हर घर नल जल, चांडिल में यात्री ट्रेन का ठहराव, विस्थापित समस्याओ को लोकसभा में उठाया. उन्होंने कहा राज्य की भ्रष्ट सरकार के मंत्री गरीब गुरबा की जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि डकार गए . इस अवसर पर आजसू केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, पूर्व विधायक रामचंद्र साहिस,मधु गोराई ,आदि उपस्थित थे.

Related Post