Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

खबर की असर , जांच:अस्पताल में ऐसी खरीद मामले की जांच करेंगे कार्यपालक दंडाधिकारी

घाटशिला: राजधानी न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में मरीजों की सुविधा के लिए 15 हजार रुपए खर्च के ईसीजी मशीन की खरीद नहीं कर अस्पताल के बाबुओं के कक्ष में लगाए जाने की खबर को एसडीओ सतवीर रजक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के लिए अनुमंडल कार्यालय के कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली को जांच अधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में मरीजों की सुविधा पर बल दिया जाए। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन समिति के पदेन अध्यक्ष होने के नाते अगली बैठक में अस्पताल की विभिन्न समस्याओं और फंड की उपलब्धता रहने पर अस्पताल में मरीजों के हित में किस प्रकार सुविधा बढ़ाई जा सके इसका ख्याल रखा जाएगा। एसडीओ ने कहा कि अब तक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ईसीजी मशीन की खरीद पर बिल क्यों नहीं दिया गया जांच कर रिपोर्ट जल्द ही सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़े

अनुमंडल अस्पताल: मरीजों के लिए 15 हजार की ईसीजी मशीन की नहीं हो सकी खरीदारी, पर बाबू के कक्ष में 40 हजार की एसी

 

घाटशिला: कमलेश सिंह

Related Post