Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

शिकारीपाड़ा,काठीकुंड और रानेश्वर प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

मतदान केंद्र जाने के लिए निर्धारित रूट चार्ट का सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से करे- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

 

लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा,काठीकुंड और रानेश्वर प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर लें।अगर किसी प्रकार की कोई कमी दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना दें ताकि उक्त कमियों को ससमय दूर कर लिया जाय।कहा कि अपने सेक्टर से मतदान केंद्रों की दूरी की भी मैपिंग कर लें ताकि मतदान दिवस के दिन किसी प्रकार के संशय की स्थिति की उत्पन्न नहीं हो।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों तक जाने के लिए रूट चार्ट बनाए गए हैं।निर्धारित रूट चार्ट का सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से कर लें।

बैठक में विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

Related Post