Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

झारखंड एसिड अटैक मामला के तार अवैध संबंध से : प्रेमिका करती थी दूसरे युवक से बात,नाराज प्रेमी ने फेंका एसिड

साहिबगंज। जिले के राजमहल में एक व्यक्ति को किसी महिला का दूसरे के साथ बातचीत करना इतना नागवार गुजरा कि उसने उस पर एसिड अटैक कर पूरे परिवार को घायल किया जिससे सभी 4 लोग घायल हो गए. 2 की हालत गंभीर है. उन्हें धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया है.मालूम हो की घटना मंगलवार रात दो बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।जिस परिवार के लोगों पर हमला किया गया, वह राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के सामने नगर पंचायत की ओर से निर्मित दुकान में एक छोटा सा होटल चलाता है। परिवार के सभी सदस्य उसी दुकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उनपर एसिड फेंक दिया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार, पूरा मामला अवैध सम्बन्ध से जुड़ा हुआ है. एसिड अटैक में झुलसी महिला होटल संचालिका का अफेयर उत्तर प्रदेश के ड्राइवर से चल रहा था. ड्राइवर को इसके बारे में मालूम चला कि संचालिका का उसके आलवा अन्य से भी अवैध सम्बन्ध है तो इसी गुस्से में ड्राइवर ने एसिड अटैक कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिले की राजमहल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

Related Post