Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

पोटका वीडियो के द्वारा मनरेगा बीपीओ को फोन के माध्यम से बात करते हुए अपशब्द व्यवहार करने का ऑडियो हुआ वायरल। वीडियो ने प्रकट किए खेद

 

पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी के द्वारा काम का प्रेशर में आकर मनरेगा बीपीओ अभिषेक शाह को प्रखंड से घर चले जाने एवं अपना कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण फोन के माध्यम से उनसे बात करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया गया । जिसकी ऑडियो का वायरल तेजी से हो रहा है। जिसको लेकर बीपीओ एवं ब्लॉक के मनरेगा कर्मी नाराजगी जताई। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने कहा फोन में बात करते हुए काम का प्रेशर में उनसे अपशब्दों का प्रयोग हो चुका है जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीपीओ से खेद प्रकट किया एवं उन्होंने आगे इस तरह का व्यवहार नहीं होने का आश्वासन दिया। वही मनरेगा के बीपीओ ने कहा कि काम के प्रेशर के करण प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हमसे फोन में बात करते हुए अपशब्द कह दिए थे लेकिन फिर हमसे प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात हुई तो प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा छोड़िए भूल से मेरा मुंह से अपशब्द निकल गया आगे चलकर इस तरह का बात नहीं होगा। इसीलिए हम लोग मिलजुल के काम कर रहे हैं। ऑडियो वायरल बात को लेकर बीपीओ ने कहा कि है मेरे द्वारा ऑडियो किसी तरह का वायरल नहीं किया गया है।

 

 

Related Post